बिहपुर। प्रखंड के मड़वा में बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम प्रांगण स्थित श्री श्री 108 मां काली का 11वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव शनिवार से शुरू होगा। संयोजक वरूण कुमार चौधरी ने बताया कि शनिवार की सुबह नौ बजे से मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकलेगी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं अगले 19 फरवरी तक मां काली का पूजन व बाबा भोले का रूद्राभिषेक पंडित मनोज ठाकुर, नीरज मिश्र व रोशन मिश्र आदि द्वारा पूरे विधि-विधान से संपन्न होगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
