जीबी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एनसीसी कैडेटों ने लिया देश की एकता और अखंडता का संकल्प

नवगछिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को नवगछिया के जीबी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन 4/35 बिहार बटालियन एनसीसी, पूर्णिया के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और एनसीसी कैडेटों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में सरदार पटेल के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट (डॉ.) दिव्य प्रियदर्शी ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रो. सत्येन्द्र कुमार ने की। इस अवसर पर प्रो. कुमार ने उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों और एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन और डॉ. फिरोज अहमद ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों के एकीकरण में सरदार वल्लभभाई पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने देश को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. अरसदुज्जमा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर डॉ. उषा शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी मुकेश पोद्दार, पूर्व कैडेट राजेश सिंह एवं जलाल, सीनियर अंडर ऑफिसर खुशी कुमारी, कुणाल, ऋतुराज, तौफीक सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट सृष्टी कुमारी उपस्थित थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *