नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नवगछिया रेल थाना अंतर्गत बखरी काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों ने राजधानी एक्सप्रेस 12424 पर पथरबाजी की जिससे बोगी के शीशे टूट गये। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन में पत्थरबाजी की सूचना रेलवे सुरक्षा बल द्वारा कटिहार को दी गयी।

इसके बाद नवगछिया आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गाड़ी अपने समय के अनुसार गई थी। इसी बीच बखरी काढ़ागोला रेलवे स्टेशन के बीच उस पर पत्थरबाजी करके शीशा तोड़ दिया गया।

नवगछिया आरपीएफ थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इस वर्ष का यह दूसरी घटना है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *