बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने गया यात्रा से लौटने के दौरान जहानाबाद में लड़कियों के बीच उनके आगमन को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता था. जहानाबाद स्थित मां चंद्रिका बीएड कॉलेज के लड़कियों ने उनके लिए गुलाब का फूल लेकर स्वागत करने और उनको गुलाब देने के लिए रोड पर खड़ी नजर आई.

jahanabad1487046644_big

मोस्ट एलिजेबल बैचलर और सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बारे में जैसे ही मां चंद्रिका बीएड कॉलेज के लड़कियों को पता चला कि वो यहां के सड़क मार्ग से गुजर रहे हैं तो अपने हाथों में गुलाब का फूल लेकर देने के लिए सड़क पर खड़ी नजर आई यह पहली बार नहीं है कि उनके प्रति लड़कियों का दीवानगी है.

गया जाने के क्रम में जब उन्हें पता चला कि लड़कियां अपने चहेते मोस्ट एलिजेबल बैचलर और सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इन्तजार में सड़कों पर खड़ी हैं तो उन्होंने काफिला को रोक सड़क पर उतरे और करीब 30-40 लड़कियों के द्वारा दिया गया गुलाब के फूल भी लिये. इस ओके पर मौजूद लड़कियों ने तेजस्वी यादव को वैलेन्टाइऩ्स डे की बधाई दी और साथ में सेल्फी भी लेते दिखे तेजस्वी ने सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया.

गया पहुंच पत्रकारों के वैलेन्टाइन्स डे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसमें गलत कुछ भी नहीं है उन्होंने प्यार के इस एहसास को अपने शब्दों में बयां किया और साथ ही प्यार की नई परिभाषा देते हुए कहा कि प्यार, मोहब्बत और भाईचारा फैलाने वाले हर पर्व को अपनाना चाहिए.

इससे पहले उनके द्वारा अपने सड़कों की समस्या को लेकर पथ निर्माण मंत्रालय के लिए शिकायत और सुझाव के वास्ते जारी किया गया सरकारी वॉट्सऐप नंबर पर लगभग 44 हजार लड़कियों ने शादी का प्रस्ताव दिया है.लेकिन तेजस्वी से बड़े भाई और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने अभी तक शादी नहीं की है इस कारण अभी तेजस्वी को और इन्जार करना पड़ेगा और भविष्य में भी इस तरह का नजारा देखने को मिल सकता है. हालांकि शादी के मुद्दे पर वो अक्सर कहते रहे हैं कि शादी करना मां और पिता जी के हाथ में हैं.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *