बिहपुर। प्रखंड के मड़वा में बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम परिसर स्थित श्री श्री 108 मां रटंती काली का 11वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव शुरू हो गया। वरूण कुमार चौधरी के संयोजन में शनिवार सुबह मंदिर परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 501 कुंवारी कन्याएं व महिलाएं शामिल हुईं।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 173
कलश शोभायात्रा जयरामपुर, नन्हकार, कोरचक्का व महंत स्थान चौक होते हुए मां रटंती काली मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। अगले नौ दिनों तक मां काली का पूजन व बाबा भोले का रुद्राभिषेक पंडित मनोज ठाकुर, नीरज मिश्र व रोशन मिश्र आदि द्वारा पूरे विधि विधान से संपन्न किया जाएगा।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
