नवगछिया: दुनिया के खतरनाक सांपों में एक रसेल वाइपर सांप नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत बेदी राय टोला में रविवार को मिला. इस सांप को देखने के बाद लोगों के पसीने छूटने लगे.

गांव में हड़कंप मच गया. यह सांप इतना खतरनाक है कि काट ले तो इंसान बच नहीं पाता है. किसी तरह सांप को रेस्क्यू किया गया, लोगों ने राहत की सांस ली.

30 सेकेंड में हो जाती है मौत

मौके पर पहुंची रेस्क्यूवर टीम ने सांप को रेस्क्यू किया और फिर अपने साथ ले गयी. गांव वालों ने बताया कि सांप करीब चार फीट का था. पहले ग्रामीणों ने उसे अजगर समझ कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने यह बताया कि यह दुनिया का खतरनाक सापों में से एक जहरीला सांप रसेल वाइपर है.

यह इतना जहरीला है कि इसके दंश से इंसान की 30 सेकेंड में मौत हो जाती है. हालांकि इस सांप ने गांव के किसी ग्रामीण को नुकसान नहीं पहुंचाया.

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *