कुरसेला । सोमवार कि अहले सुबह करीब 3 बजे एनएच 31 पर कोसी सड़क पुल कबीर मठ के निकट गुमला से सिलीगुड़ी जा रही शिवम ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क के दाहिने ओर गड्ढे में पलट गयी। इस घटना में बस सवार दो महिला यात्रियों की बस में दबकर मौत हो गयी। जबकि बस पर सवार तीन दर्जन के करीब यात्री जख्मी हो गए। इनमें से आधे दर्जन यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए कुरसेला पीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना में मृतकों की पहचान न्यू जलपाईगुड़ी निवासी इलियास करकेटा की 24 वर्षीय पुत्री संध्या करकेटा तथा दार्जिलिंग फनसीदूहा निवासी स्व लियुनूस टोपो की 60 वर्षीय पत्नी जितनी टोपो के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार द्वारा पुलिस बलों की मदद से बस सवार जख्मी यात्रियों को बस से निकलकर पीएचसी भेजा गया। घटना के बाद दो महिला यात्री बस के स्लीपर में फंस गए। जिसे करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दो जेसीबी एक किरान तथा स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला गया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। यात्रियों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।

बस हादसे में हुए घायलों का नाम

घटना के घायलों में गुवाहाटी निवासी 17 वर्षीय ,शालू करकेटा, पलामू निवासी राहुल कुमार 25 वर्ष, अलीपुरद्वार निवासी प्रकेन सिंह 54 वर्ष, अमित खारिया 47 एनजेपी, रमेश कुल्लू 55 वर्ष सिमडेगा झारखंड, गौरव मुकुल 33 वर्ष बांका, मृत्युंजय कुमार सिंह 38 वर्ष पिटखोरी चतरा, संजय कुमार साहू 23 वर्ष गुमला, विष्णु कछुआ 18 वर्ष हाशीमारा अलीपुरद्वार, सुनील धनखड़ 68 वर्ष अलीपुरद्वार, रेनू धनखड़ 35 वर्ष अलीपुरद्वार, फलेख लकड़ा 36 वर्ष रांची, नारायण उडांव 39 वर्ष उनकी पत्नी गंगोत्री उराव 30 वर्ष एनजेपी, आपोनिया उरांव 45 वर्ष एनजेपी, चिंता उरांव 34 वर्ष एनजेपी, विजय लोहरा 40 वर्ष झारखंड, अखिलेश उरांव 26 वर्ष, रजनी लकड़ा 32 वर्ष, मीनुमा उरांव 25 वर्ष, संतोष उरांव 28 वर्ष, गुलशवा परवीन 26 वर्ष, कृष्णा काकेडा 55 वर्ष, पिपाशा उरांव 24 वर्ष सभी साकिन एनजेपी शामिल है। घायल बस यात्रियों का कुरसेला और समेली के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार किया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *