नवगछिया। नवगछिया बाजार के मुशहरी पट्टी निवासी नवीन कुमार साह की चुराई गयी बोलेरो बेगूसराय से बरामद की गयी। इस संबंध में पीड़ित नवीन साह ने थाना में दिये आवेदन में बताया है कि उसकी गाड़ी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास खड़ी थी जिसे अज्ञात चोरों ने चुरा ली है।
घटना की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद नवगछिया पुलिस द्वारा बोलेरो को बेगूसराय में बरामद किया गया। इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

