नवगछिया । रंगरा सहायक थाना अंतर्गत रंगरा गांव में रविवार की सुबह महिला की हत्या कर शव फेंकने के बाद उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी मामले में रंगरा पुलिस ने 30 से अधिक नामजद एवं ढाई सौ अज्ञात लोगों के ऊपर मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुजीत वारसी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।
Total Downloads: 173
बताया गया है कि उपद्रव करने वाले व्यक्तियों के साथ मिलकर कई महिला-पुरुषों ने रंगरा की पुलिस गाड़ी को धक्का मारकर गड्ढे में गिराते हुए उसे आग के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस के ऊपर पथराव किया गया। इसको देखते हुए यहां पर मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस कैंप कर रही है। नवगछिया एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि जो भी कार्रवाई होगी विधि सम्मत होगी। लापता महिला की हत्या मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दोनों को जेल भेजा जा चुका है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी
घटना के दूसरे दिन महिला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में नवगछिया, परबत्ता, रंगरा और गोपालपुर पुलिस ने रंगरा में जगह-जगह छापेमारी की। देर रात तक छापेमारी चलती रही।

