नवगछिया । मृतका शोभा देवी के आश्रित परिजन को 20 लाख रुपये मुआवजा दो, हत्या-बलात्कार का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर थोपे गए झूठे मुकदमे वापस लो के प्रमुख नारों के साथ प्रतिवाद मार्च वैशाली चौक पहुंच प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गई। प्रतिवाद सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं  ने कहा कि सामाजिक न्याय की सरकार में पिछड़े वर्ग की मजदूर महिला की बलात्कार कर हत्या कर दे रहे हैं। नीतीश कुमार की पुलिस सामंत बलात्कारी के घर में खोजबीन करने से भी सहम गई।

अगर खोजबीन करते तो आज शोभा देवी की मौत नहीं होती। जिस तरह का घटना घटी है है यह 90 के दशक की  सामंती बर्बरता की यादों को तरोताज़ा कर रही है। नीतीश कुमार की पुलिस 40 नामजद और 250 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा कर अपनी गलतियों  पर पर्दा डाल रही हैं और मुकदमा के जरिए मृतक महिला शोभा देवी न्याय के लिए जारी लड़ाई को दबाना चाहती है।

भाकपा माले निर्णायक लड़ाई लड़ेगी

वक्ताओं ने कहा कि नीतीश कुमार अविलंब रंगरा थाना प्रभारी को बर्खास्त करते हुए रंगरा के ग्रामीणों पर जान मारने की नियत से जो दो चक्र गोली चलाई है उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करें व नवगछिया एसपी को अविलंब तबादला करो। वक्ताओं ने कहा कि सरकार अविलंब शोभा देवी की हत्या व दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती और ग्रामीणों पर झूठे मुकदमों को वापस नहीं लेती है तो इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सभा को भाकपा माले जिला सचिव बिंदेश्वरी मंडल, इनौस के राज्य सहसचिव गौरी शंकर राय, ऐपवा जिलासचिव रेणु देवी  ने संबोधित किया। प्रतिवाद मार्च में महेंद्र मंडल ,श्रीमंत शर्मा, बिहारी शर्मा, अनिल मंडल,रविंद्र कुमार रमन,मीरा देवी,रुदल मंडल,वकील मंडल,विनोद मंडल,अशोक मंडल, मनोज शर्मा, आमिर राम, श्यामलाल मंडल सहित सैकड़ों  की संख्या में लोग शामिल थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *