बिहपुर। मंगलवार को बिहपुर थाना परिसर में 25 फरवरी को शव-ए -बरात व 27 से मिलकी गांव में शुरू होने वाले दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैय के सात दिवसीय उर्स को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।
इंस्पेक्टर आलोक कुमार उपस्थिति में बैठक कि अध्यक्षता थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने की। बैठक में रेल थानाध्यक्ष सुदामा पासवान भी उपस्थित थे। बैठक में महंत नवल किशोर दास, पूर्व प्रमुख अरविंद चौधरी, मो.ईरफान आलम, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज लाल ,प्रमोद सिंह, अशोक गोस्वामी, मुखिया गुलजार खां, मुखिया सलाउद्दीन, जीवन चौधरी व जैनूल अंसारी आदि समेत बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि व दोनों संप्रदाय के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
