पटना के नौबतपुर में विजय माल्या की शराब फैक्ट्री में यूनाइटेड बेवरेजेज लिमिटेड (यूबीएल) अब इनर्जी ड्रिंक बनाएगी। कंपनी इस फैक्ट्री में बीयर के बदले इनर्जी ड्रिंक बनाने के लिए 304 करोड़ रुपए निवेश करेगी।

Whatsapp group Join

energydrinks

राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद (एसआईपीबी) ने यूबीएल के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इसी फैक्ट्री में शराब के बदले इनर्जी ड्रिंक बनाई जाएगी। राज्य सरकार से क्लियरेंस मिलने के बाद कंपनी अपना काम शुरू करेगी।

 नई औद्योगिक नीति 2016 आने के बाद हुई एसआईपीबी की पहली बैठक में यूबीएल ने 304 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया था। एक अप्रैल से राज्य में शराबबंदी लागू होने के कारण इसे एसआईपीबी ने निरस्त कर दिया था। एसआईपीबी की दूसरी बैठक में कंपनी ने स्पष्ट किया कि वह यहां नॉन अल्कोहलिक एनर्जी ड्रिंक बनाएगी।
 इसके बाद यूबीएल के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। ज्ञात हो कि राज्य में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद 1 अप्रैल, 2016 से शराब की बिक्री बंद हो गई और 1 अप्रैल, 2017 से शराब कंपनियों के लाइसेंस का रिन्यूवल नहीं किया जाएगा। इससे राज्य में एक अप्रैल के बाद शराब का उत्पादन पूरी तरह बंद हो जाएगा।
 यह देखते हुए यूबीएल ने अपनी रणनीति बदली और नौबतपुर शराब फैक्ट्री में एनर्जी ड्रिंक बनाने की योजना बनाई। हालांकि, यूबीएल को एनर्जी ड्रिंक बनाने का अनुभव नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूबीएल के उत्पाद को बेचने वाली कंपनी रैडलर एनर्जी ड्रिंक बनाती है। यह माना जा रहा है कि यूबीएल इसके लिए रैडलर की मदद ले सकती है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet