बिहपुर| हरियो के कोसी कछार स्थित गोविंदपुर में श्रीश्री 108 जय बाबा दीनराम भद्री महाराज का तीन दिवसीय वार्षिक पूजनोत्सव समारोह मनाया गया। वार्षिकोत्सव के का उद्घाटन मुखिया सुशीला देवी ने किया। इस मौके पर अशोक सिंह, शशिकांत, संतोष सिंह व मिथिलेश मालकार आदि गणमान्य मौजूद थे।
आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विजय ऋषिदेव,संरक्षक सीताराम ऋषिदेव व सचिव मनीष ऋषिदेव ने बताया कि शनिवार को लोकगाथा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। रविवार को दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद पूजनोत्सव समारोह का समापन अपराह्न चार बजे होगा।
इस आयोजन के सुचारू संचालन में ग्रामीण रघुनंदन ऋषिदेव, तुलसी, लक्ष्मी ,रामदेव एवं रामोतार ऋषिदेव समेत अन्य जुटे हुए थे।यहां पूजन व दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ गई है।


