गोपालपुर | माघी पूर्णिमा के अवसर पर तिनटंगा करारी स्थित जहाज घाट पर शनिवार की सुबह से आसपास के क्षेत्रों सहित कई जिलो से पहुंचे बडी़ संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।कुछ श्रद्धालु शुक्रवार की शाम को ही गंगा घाट पहुंच गये थे।गंगा घाट पर अखंड रामधुन,भागवत कथा यज्ञ के साथ भव्य मेला आयोजित किया गया था।

मनोकामना पूर्ण होने पर कई लोगों ने मुंडन संस्कार करवाया।गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर महादेव की पूजा की। गंगा घाट पर स्थानीय प्रशासन, ग्रामीण लोग विधि व्यवस्था बनाने में व्यस्त दिखे।

बिहपुर। माघी पूर्णिमा पर शनिवार को प्रखंड के नन्कार रामनगर सोनवर्षा नरकटिया मड़वा गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। गंगा तटों पर सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई थी।

तमाम घाटों पर रामधुनी का आयोजन किया गया था। जिससे पूरा प्रखंड भक्ति विभोर हो गया था। पंडित मधुसूदन झा बताते हैं कि माघ माह में देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण कर प्रयागराज में स्नान ध्यान और जप करते हैं। गंगा स्नान करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मड़वा भोला स्थान में शिव ज्योति लिंग पर जलार्पण को लेकर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *