नवगछिया । धर्मसंघ पीठपरिषद के तत्वाधान में शक्तिपीठ तेतरी दुर्गा स्थान पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के चौथे दिन भागवत वक्ता आचार्य भारतभूषण जी महराज ने कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि प्रह्लाद जी ने हिरण्यकशिप के प्रति पूरा आदर का पालन किया, किन्तु सिद्धांत पर अडिग रहे।
Total Downloads: 354
यही भक्त का लक्षण है। वह सबके हित की चिंता करता है किंतु समर्पित केवल भगवान के श्रीचरणों में ही रहता है। आज की कथा में प्रह्लाद चरित्र, गजेन्द्र मोक्ष,श्रीरामावतार और श्रीकृष्ण के प्राकट्य का वर्णन हुआ।
कथा में आयोजन समिति के अध्यक्ष रमाकांत राय, अरुण राय, टुनटुन मास्टर, सुनील राय, महंत जयप्रकाश झा सहित तमाम गणमान्य लोगों ने व्यासपीठ का पूजन किया। कथा में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

