नवगछिया । देवघर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के नवगछिया पहुंचने पर नवगछिया रेलवे सलाहकार सदस्य सह भाजपा नेता मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के ड्राइवर अमित कुमार व सागर कुमार, गार्ड डीके सिंह का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

मौके पर मीडिया प्रभारी अनीष यादव, पंकज स्वर्णकार,गोपाल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे। मौके पर मुकेश राणा ने रेल मंत्रालय सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया ।

देवघर से डिब्रूगढ़ तक का सफर नए रूट के मुताबिक देवघर, मोहनपुर, हंसडीहा, मंदारहिल, सुल्तानगंज, भागलपुर, बरियारपुर, मुंगेर, खगड़िया, नवगछिया कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचविहार, कोकराझार, उत्तरी लक्खीपुर और डिब्रूगढ़ तक जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *