नवगछिया। खरीक पुलिस ने शुक्रवार को बकरी चोरी के आरोप में नागरटोला निवासी मो. सज्जाद, शहंसा आलम व कटिहार जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर निवासी मो. सरवेज को गिरफ्तार किया। तीनों दो बाइक से फरीदपुर गांव से बकरी चोरी कर भाग रहा था।

ग्रामीणों ने तीनों को बकरी के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने दलबदल के साथ घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दो बाइक, मोबाइल, रस्सी काटने का चाकू व कैची बरामद किया।

बकरी को पीड़ित कारेलाल मंडल को सुपुर्द कर दिया। कारेलाल ने तीनों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को शनिवार को जेल भेजा जाएगा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *