बिहपुर| प्रखंड के मिल्की गांव में दाता मंगन शाह रहमतुल्ला अलैह के सात दिवसीय सलाना उर्स के चौथे दिन शुक्रवार को भी जायरीनों के आने का सिलसिला जारी रहा। उर्स इंतेजामिया कमेटी कार्यालय के अनुसार शुक्रवार देर शाम तक करीब साढ़े तीन लाख अकीदतमंद उर्स में दाता के मजार पर जियारत कर चुके हैं।
Total Downloads: 70
युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भागलपुर लोस के पूर्व सांसद बूलो मंडल ने भी चादपोशी की। नियाज-फातिहा के मौके पर बिहपुर खानका के गद्दीनशीं कोनैन खां फरीदी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर कमेटी के सदर मो.अजमत अली ने बताया कि गुरुवार की शाम में निगरानी कमेटी के सदर जिप सदस्य मोइन राइन ने बुलो को सम्मानित किया। व
हीं शुक्रवार को दाता की जियारत व चादरपोशी करने वालों में युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमनआनंद, पूर्व जिप आलोक राज, जिप सदस्य मोइन राइन, राजद जिला उपाध्यक्ष छतीश मौजृूद रहे।

