नवगछिया : नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गयी, जबकि दुर्घटना में एक तीन वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद भवानीपुर पुलिस ने शवों को अनुमण्डल अस्पताल, नवगछिया भिजवाया। अनुमण्डल अस्प्ताल में हुई पहचान के आधर पर मृतक खरीक प्रखण्ड के अठनिया निवासी गोरेलाल राय (35) और उनकी भतीजी सिंपल कुमारी (21) घर (ससुराल) टिकरामपुर, खगड़िया के रूप में की गई।
Total Downloads: 70
अपनी भतीजी को ससुराल पहुंचाने जा रहे थे गोरेलाल
मृतक के पुत्र धीरज कुमार ने रोते हुए बताया कि मेरे पापा मेरी चचेरी बहन सिंपल को मोटरसाइकिल से पहुंचाने उसके ससुराल टिकरामपुर, खगड़िया जा रहे थे। नारायणपुर के पास दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी। दुर्घटना में मेरी चचेरी बहन की भी मौत हो गई, जबकी तीन साल का भांजा बाल-बाल बच गया।
परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा अस्पताल
घटना की सूचना पर मृतक के तीनों भइयों के अलावा पुत्रों की चीत्कार से इलाका गूंजने लगा। मृतक को तीन पुत्र पवनजीत कुमार, धीरज कुमार और अमन कुमार हैं। तीनों अपने पिता के शव पर दहाड़ मारकर रो रहे थे। अस्पताल रोने के आवाज से गूंज रहा था।

भाग्यशाली रहा नन्हा अबोध हुआ अनाथ
दुर्घटना में भग्यशाली रह नन्हा अबोध तीन साल का बालक जो बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में वह दूर जा गिरा और उसकी जान बची। बच्चा अपनी मां की ममता से सदा के लिए अनाथ हो गया। दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
