नवगछिया । भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को नवगछिया, खगड़िया एवं कटिहार सीमावर्ती क्षेत्र का जायजा लिया। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर संसदीय क्षेत्र भागलपुर होने कारण सीमावर्ती क्षेत्रों की उन्होंने जानकारी ली। चुनाव के दौरान सीमा सील करने के मद्देनजर जिले के सीमावर्ती इलाकों को देखने गए थे।

बिहपुर से वीरपुर के बीच चल रहे एनएच 106 मिसिंग लिंक निर्माण कार्य का डीएम ने अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ नवगछिया एसडीएम उत्तम कुमार, एसपी पूरण कुमार झा, एसडीपीओ ओमप्रकाश कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

नए जिलाधिकारी के आने के बाद पहली बार मिसिंग लिंक निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया है। उनके निरीक्षण से निर्माण कार्य में तेजी आने की संभावना है। मौके पर निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी और कार्यपालक अभियंता को कार्य में तेजी लाने का डीएम ने निर्देश दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *