नारायणपुर । प्रखंड मुख्यालय के भगवान पेट्रोल पंप के पास एनसीबी टीम व भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बांस लदे ट्रक को पकड़ा। चालक सहित ट्रक को थाना लाकर जांच की तो चालक के उपर बने बॉक्स से 24 पैकेट गांजा बरामद किया गया। चालक बिट्टु कुमार सिंह निवासी चकसिंगार वैशाली का पुलिस ने मोबाइल लिया।

ट्रक बीआर 05 एके 0121 का मालिक पटना बुधरा निवासी ब्रिटिश कुमार महिन्द्रा मराज गाड़ी बीआर 01पीके 9506 के साथ तीन अन्य लोग संजय राय अथमलगोला, सुजीत कुमार व भीम राय बैकटपुर के साथ चालक से लोकेशन लेते हुए पीछे से आ रहे थे। मोबाइल पर बातचीत सुनकर भवानीपुर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

एनसीबी टीम ने नार्को थाना पटना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सभी आरोपितों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भागलपुर भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया, ट्रक चालक का मोबाइल लिया तो ट्रक मालिक फोन पर लोकेशन लेते हुए थाना के आसपास पहुंचा तो सभी को गिरफ्तार किया। ट्रक सिलीगुड़ी से बांस लेकर पटना जा रहा था।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *