नवगछिया डीएसपी आवास से 500 फीट की दूरी पर एनएच 31 के बगल में शुक्रवार सुबह 11 बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने इस्माइलपुर प्रखंड प्रमुख मालती देवी के बेटे मिथुन यादव (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। मिथुन प्रॉपर्टी डीलर था। तीनों बदमाशों ने सात गोलियां चलाईं, जिनमें छह मिथुन को लगी।
Total Downloads: 182
घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर रंगरा की तरफ भाग गए। घटना के बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने अब तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। शेष | पेज 13 पर
मां बदहवास, पिता कहते रहे-बेटे को बचा लो

मायागंज अस्पताल में मिथुन के पिता श्रीकांत यादव बदहवास थे। ओटी के बाहर फर्श पर बैठ कर सिर्फ यह कह रहे थे कि किसी तरह मेरे बेट को बचा लो। बेटे के खून से उनका पूरा कुर्ता भीग गया था। उन्होंने बताया कि मेरा गोदाम बन रहा है। मैं अंदर में था। गोली की आवाज सुनकर बाहर आया तो मिथुन जख्मी हालात में पड़ा था। इधर, मिथुन की मां भी घर पर बदहवास है।
नवगछिया पुलिस का कोई भी पदाधिकारी मायागंज अस्पताल नहीं आया। बरारी पुलिस ने मिथुन के पिता व अन्य परिजनों से घटना की जानकारी ली। पिता का फर्द बयान लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम में शव को परिजनों को सौंप दिया गया। मिथुन को गोली लगने की जानकारी पर अस्पताल में शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। मिथुन के एक परिजन के पास नवगछिया डीएसपी को वीडियो कॉल आया।
