नवगछिया : महाशिवरात्रि पर शहर को विभिन्न शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से लेकर शाम तक लाखों भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिवभक्तों के कारण पूरा वातावरण शिवमय बन गया था। हर ओर हर-हर महादेव की गूंज सुनाई पड़ रही थी। गौशाला, घाट ठाकुरबाड़ी, हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी में आदि जगहों पर जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रही।
महिलाएं एक हाथ में दूध और रस का पात्र तो दूसरे हाथ में पूजा की थाली लिए शिवालय की ओर रुख कर रही थीं। श्रद्धालुओं ने बाबा को जल, फूल, अक्षत, आंक, धतुरा, भांग, बेलपत्र, चंदन, नारियल, गन्ना रस, दूध फल, मिठाई आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगी। कई महिलाओं और युवतियों ने भगवान शिव की सवारी नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की बातें रखी।
प्रमुख मंदिरों में एक हरिमहाराज ठाकुरबाड़ी में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। अहले चार बजे से ही पूजा-अर्चना शुरू हो गयी थी। देर शाम बाबा का भव्य शृंगार किया गया। मधु, फूल आदि से भव्य शृंगार किया गया।


