नवगछिया । अनुमंडल अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती महिला को सिजेरियन के लिए भागलपुर भेजे जाने पर परिजनों ने मंगलवार को हंगामा किया। उजानी निवासी चांदनी खानम पति शमशेर आलम को प्रसव के लिए परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार महिला का पहले भी सीजेरियन से प्रसव हुआ था। दुबारा प्रसव के लिए भर्ती कराने पर चिकित्सक ने मंगलवार को सीजेरियन करने की बात कही थी, लेकिन मरीज को भागलपुर रेफर करने पर परिजनों नाराज हो गये। परिजनों ने कहा कि यहां गर्भवती का सीजेरियन क्यों नहीं होगा।

इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बी दास ने कहा कि संज्ञाहरण चिकित्सक के अचानक बीमार पड़ जाने से वे नहीं आ सके। इसी कारण मरीज को असुविधा हुई। जिला अस्पताल से बात कर वहां गर्भवती को एंबुलेंस से मायागंज अस्पताल भेजा गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *