नवगछिया । बरौनी-कटिहार रेलखंड के प्रमुख रेलवे स्टेशन नवगछिया पर मंगलवार को न्यु जलपाईगुड़ी से पटना के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के पहुंचने पर भाजपा व जदयू के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा से ट्रेन का स्वागत किया और ट्रेन के ड्राइवर व गार्ड को माला पहनाकर स्वागत कर मिठाई खिलाई गयी। गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


नवगछिया न्यूज़ WhatsApp Group

ट्रेन नहीं रुकेगी तो लाल झंडा लेकर रोकेंगे

ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक गोपाल मंडल ने वंदे भारत ट्रेन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि इस ट्रेन से इलाके के लोगों को पटना जाने-आने में समय की बचत होगी। उन्होंने कहा कि नवगछिया  में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव जरूरी था क्योंकि  भागलपुर, पूर्णिया व मधेपुरा के लोग आकर  ट्रेन से पटना जा सकते हैं। विधायक ने कहा कि ट्रेन का ठहराव नहीं होगा तो लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रोकेंगे। वहीं रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने बताया कि नवगछिया स्टेशन जो पहले डी श्रेणी में आता था। इस स्टेशन को तत्कालीन सासंद शाहनवाज हुसैन ने आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाते हुए यहां राजधानी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव कराया। जिससे नवगछिया स्टेशन की आय में वृद्धि हुई व स्टेशन अमृत भारत स्टेशन के तहत विकास की राह पर अग्रसर है।

अब उनके प्रयास से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नवगछिया में होना काफी सराहनीय कदम है। 14 मार्च से इस ट्रेन का नियमित परिचालन होगा। यह ट्रेन न्यु जलपाईगुड़ी स्टेशन से सुबह 5:15 में खुलेगी जो किशनगंज और कटिहार के बाद नवगछिया स्टेशन सुबह 8:35 में पहुंचेगी और पटना दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी। पटना से यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे खुलेगी जो नवगछिया शाम 4:33 बजे आएगी  और रात आठ बजे न्यु जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचेगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी भारती, रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा, नगर अध्यक्ष कौशल जायसवाल , युवा जदयू जिलाध्यक्ष आशीष कुमार, हिंमाशु भगत, प्रवेश यादव, दिलीप कुमार, रंजीत झा, मनोरथ सिंह, विक्रम कुमार, अजित पटेल, प्रशांत, कैन्हया सहित स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी डीसीआई मुकेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, रामबालक यादव, रेलकर्मी व आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।

टाइम टेबल एक नजर में

न्यू जलपाई्रगुड़ी से पटना जाने के क्रम में

न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 5. 15 बजे खुलेगी

किशनगंज 6.15 बजे पहुंचेगी 6. 17 में खुलेगी

कटिहार 7.45 में पहुंचेगी, 7.50 में खुलेगी

नवगछिया 8.35 में पहुंचेगी, 8.37 में खुलेगी

खगड़िया 9.30 बजे पहुंचेगी, 9.32 में खुलेगी

बेगूसराय 9.58 में पहुंचेगी, 10 बजे खुलेगी

पटना साहिब 11.43 में पहुंचेगी, 11.45 में खुलेगी

पटना जंक्शन 12.10 बजे दिन में पहुंचेगी

पटना से न्यू जलपाईगुड़ी जाने के क्रम में

पटना से दिन 1 बजे रवाना होगी

पटना साहिब 1.12 में पहुंचेग, 1.14 में खुलेगी

बेगूसराय 3.18 में पहुंचेगी, 3.20 बजे खुलेगी

खगड़िया 3.48 में पहुंचेगी, 3.50 में खुलेगी

नवगछिया 4.33 में पहुंचेगी, 4.35 में खुलेगी

कटिहार 5.35 बजे पहुंचेगी, 5.40 में खुलेगी

किशनगंज 6.44 बजे पहुंचेगी, 6.46 में खुलेगी

न्यू जलपाईगुड़ी रात 8 बजे पहुंचेगी

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş
kralbet
Dinamobet
Dinamobet
Madridbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Matbet
Matbet