नवगछिया । नवगछिया से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिये लोगों  की भीड़ स्टेशन पर जुटने लगी है। शुक्रवार को ट्रेन देखने के लिए जितनी भीड़ थी उतनी ट्रेन के अंदर नहीं थी। ट्रेन के अंदर सीटें बिल्कुल खाली पड़ी थीं। ट्रेन खाली रहने का कारण किराया अधिक होना बताया जा रहा है।

पटना जाने के लिए सुबह-सुबह दो ट्रेन है। एक इंटरसिटी एक्सप्रेस है जो पहले से ही चल रही है। दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जिसका विधिवत ठहराव गुरुवार से शुरू हुआ है। इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री जनरल में नब्बे रुपए का टिकट कटा पटना तक का सफर छह धंटे में तय करते हैं। वहीं 105 रुपए में आरक्षित सीट पर सफर करते हैं, एसी के चेयरकार में 380 रुपए जबकि थ्री एसी इकोनॉमी  में 505 रुपए में पटना तक का सफर तय होता है। वही थ्री एसी में तत्काल टिकट में यात्री को 820 रुपए लगते हैं।

वही ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में नवगछिया से पटना का सफर मात्र साढ़े तीन घंटे में किया जा रहा है। जिसमें चेयरकार का भाड़ा 785 रुपए, इकोनॉमी क्लास में 1460 रुपए भाड़ा रेलवे ने तय किया है। इकोनॉमी का किराया दूसरी ट्रेन के प्रथम श्रेणी क्लास से अधिक है। रेलवे चार्ट के अनुसार पटना का भाड़ा तय होने बावजूद सीट खाली जा रही है। जिससे यह लगता है कि नवगछिया से पटना आने-जाने का भाड़ा अधिक है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यात्री कैटरिंग सुविधा अगर नही लेंगे तो 170 रुपये किराया में कमी आएगी।  रेल पदाधिकारी के अनुसार वंदे भारत में नवगछिया से पटना के सफर के दौरान यात्रियों को चाय और नाश्ता भी इसी शुल्क में दिया जाता है। अगर यात्री कैटरिंग सुविधा नहीं लेते हैं तो 170 रुपए कम लगेंगे। यह टिकट कटाने के समय फॉर्म में भरना होगा।

स्थानीय व्यवसायी पवन श्रॉफ, अजय रूंगटा, मुकेश राणा का कहना है कि एक अच्छी ट्रेन मिली है। जो कम समय में पटना आने-जाने के लिए बढ़िया ट्रेन है, लेकिन भाड़ा में कमी होना चाहिए।

रेल किराया एक नजर में

इंटर सिटी एक्सप्रेसस सीसी 380 रुपये इकोनॉमी 505 रुपये

वंदे भारत सीसी 785 रुपये इकोनॉमी 1460 रुपये

महानंद एक्सप्रेस थ्री एसी 505 रुपये

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *