बिहपुर। प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी किसान संजीव उर्फ मिंटू राय व अमिता देवी के बड़े प्रणय कुमार राय उर्फ प्रिंस पटना हाईकोर्ट के एएसओ/उप प्रशाखा पदाधिकारी बने। प्रणय की प्राथमिक शिक्षा गांव व हाईस्कूल से इंटर तक की शिक्षा भागलपुर व स्नातक अमेटी विश्वविद्यालय नई दिल्ली से किया है।

2023 में बहाली की प्रक्रिया शुरू हुई। अप्रैल में प्री एग्जाम व नवंबर में सीपीटी के बाद इस वर्ष फरवरी माह में इंटरव्यू दिया। प्रणय ने कहा कि मेरे माता-पिता व भाई समेत सभी परिजनों का पूरा सहयोग व समर्थन मेरे साथ रहा।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *