नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर गांव के शिवालय मंदिर के सड़क से नीचे हो जाने के कारण बरसात का पानी जमा हो जाने से पूजा करने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसको देखते हुए शिवालय एवं शिवलिंग को ऊंचा करने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा विशेषज्ञ को बुलाया गया।
Total Downloads: 354
कदवा के विशेषज्ञ अशोक यादव ने लगभग डेढ़ दर्जन जख लगाकर मंदिर को ऊंचा किया। अशोक यादव ने बताया कि हम पिछले एक दशक से यह कार्य कर रहे हैं। मंदिर हो या घर अगर सड़क के नीचे हो जाए तो लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसी को देखते हुए हमने यह कार्य सीखा है। हमने बिहार के कई जिलों में जख लगा कर घर व मंदिर को ऊंचा किया है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के आसपास पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

