नारायणपुर। प्रखंड के नारायणपुर गांव में रविवार की शाम नल-जल मजदूर अमित कुमार पर रंगदारी नहीं देने पर दबंग ने पांच गोली चलायी। इसमे मजदूर बाल-बाल बच गये। पीड़ित मजदूर ने भवानीपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि दबंग अपराधी प्रवृत्ति का है व दो बार जेल जा चुका है। ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला है कि एक दो गोली चली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

