बिहपुर:  थानाक्षेत्र के मड़वा महंत स्थान एनएच 31 चौक से करीब पांच सौ मीटर पूरब नन्हकार ढाला के पहले दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 10 बजे नन्हकार निवासी मदन साह (65) अपनी साइकिल से नारायणपुर की ओर जा रहे थे।

वहीं नारायणपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक की साइकिल से जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया। जबकि बाइक सवार अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर बिहपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

दुर्घटना के बाद घायल मदन साह को परिजन व स्थानीय लोगों ने बिहपुर सीएचसी लाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई कर ही है। घटना के बाद मृतक के घर मातम पसर गया है। सभी परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *