नवगछिया के विक्रमशिला पहुंच पथ पर जगतपुर गांव के पास चलती स्कूल वैन में आग लग गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गरैया गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि नवगछिया से भागलपुर की ओर जा रही स्कूल वैन में आग लगने पर ड्राइवर ने सूझबूझ से वैन को किनारे किया व कूदकर जान बचायी।

मालूम हो कि वैन नवगछिया के प्रेसिडेंसी इंटरनेशनल स्कूल की है। वैन में स्कूल के बच्चे नहीं थे। बताया जा रहा है की वैन को नवगछिया से भागलपुर जाना था लेकिन बीच रास्ते में ही आग लग गयी। चालक के मुताबिक इंजन से पहले धुआं निकला, जब तक कुछ समझ पाता तब तक आग चारों तरफ से लग चुकी थी। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।

फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। वहीं घटना के बाद विक्रमशिला पहुंच पथ पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने अन्य वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दिया। पुल से लेकर नवगछिया जीरोमाइल जाम की समस्या पूर्व से बनी हुई है। वहीं घटना को लेकर डायल-112 पदाधिकारी राम सुदिस्त बैठा ने कहा कि पब्लिक ने सूचना दिया कि स्कूल वैन में आग लग गई है। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *