नवगछिया । स्कूल में घटिया निर्माण को लेकर के ग्रामीणों व शिक्षा समिति के लोगों ने निर्माण कार्य रोका दिया। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर विद्यालय में शिक्षा विभाग से टाइल्स लगाने के साथ-साथ बेंच-डेस्क भी उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन सभी कार्य संवेदक के माध्यम से होने से सामग्री घटिया व गुणवत्ताहीन उपलब्ध कराया जा रहा है।

कुछ विद्यालयों से सामान वापस भी किया जा चुका है। वहीं इस्माईलपुर के पश्चिमी भिट्ठा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय में फर्श पर टाइल्स लगाने और छत मरम्मत को लेकर के किए जा रहे कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग करने के साथ-साथ उदासीनता बरती जा रही है। निर्माण कार्य को लेकर के शिक्षा समिति के लोगों व ग्रामीणों ने तत्काल कार्य बंद करा दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि टूटा टाइल्स लगाया जा रहा है। शिक्षा समिति के सदस्य से अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि हम लोगों ने घटिया निर्माण को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव रविदास से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि जो यहां पर कार्य कर रहा है वह अपने मनमर्जी से कर रहा है। कुछ भी बोलते हैं तो वह महत्व नहीं देता है और कहता है कि इंजीनियर से बात करें। इंजीनियर से जब जानकारी ली गयी तो इंजीनियर ने बताया कि हम लोग यहां पर नहीं जाते हैं। हमारे घर में कोई बीमार है, इसलिए चिकित्सक के पास हैं। जाने के बाद ही मालूम होगा। लगभग पांच लाख की लागत से यह मरम्मत कार्य किया जा रहा है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *