बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 24 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। टॉप-10 की लिस्ट में भागलपुर की बेटी भी शामिल है। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से संचालित SSB कॉलेज की छात्रा और भागलपुर के कहलगांव पटेल नगर वार्ड नंबर 17 निवासी नीरज गुप्ता की बेटी अनुष्का गुप्ता ने 5 वां स्थान पाया है। अनुष्का के पिता नीरज गुप्ता किराना दुकान चलाते हैं। अनुष्का गुप्ता के टॉपर बनने की खुशी पूरे परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में है।

माता-पिता के साथ टॉपर अनुष्का गुप्ता
माता-पिता के साथ टॉपर अनुष्का गुप्ता

‘प्रोफेसर बनना चाहती है अनुष्का’

अनुष्का गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अनुष्का ने बताया कि उसने कहलगांव में ही सरस्वती विद्या मंदिर से मैट्रिक की पढ़ाई की, अब वह BHU या DU से स्नातक की पढ़ाई करना चाहती है। उसका लक्ष्य प्रोफेसर बनना है। अनुष्का का कहना है कि एजुकेशन सिस्टम में सुधार की जरूरत है।

अनुष्का ने कहा कि स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र होना चाहिए। वह किसी भी क्षेत्र में दिलचस्पी रखते हो, उस पर फोकस करते हुए आगे की तैयारी करनी चाहिए। अनुष्का ने कहा कि किसी भी लड़की को पढ़ाने में उसके परिवार का अहम रोल होता है। लोग कहते हैं कि लड़की को बाहर नहीं भेजना चाहिए, काफी चेलेंज होता है, पर ऐसा नहीं है। लड़की चाहे तो वह बाहर जाकर आसानी से पढ़ाई कर सकती हैं। परिजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मना रहे हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *