नवगछिया। खरीक पुलिस ने शनिवार की देर रात नया टोला विश्वपुरिया निवासी विभाष सिंह को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि होली में खपाने के लिए विभाष अपने घर में भारी मात्रा में शराब रखा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार गश्ती पदाधिकारी शकील अहमद खां और दलबल के साथ विभाष के घर पहुंचे। जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दूसरी ओर पीएसआई अमित कुमार ने थाना क्षेत्र के ही नन्हकार (चोरहर) गांव निवासी विकेश कुमार को 375 एम एल वाला एक बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *