ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र के नवीन नगर (झरकहवा) में रविवार को जमीन विवाद में वर्चस्व को लेकर दर्जनों राउंड गोली फायरिंग करने की सूचना मिली है।

स्थानीय लोगों की मानें तो विवाद दो लोगों के बीच चल रहा है। एक पक्ष के घर पर शनिवार की रात होली पर शांति व्यवस्था को लेकर छापा मारने गई थी। रविवार की सुबह जब गांव के रंजीत यादव बाइक से खेत जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने उसे यह कहकर रोकना चाहा कि तुम पुलिस से रेड करवाते हो। ग्रामीण मणिकांत यादव के साथ अन्य ने बताया कि जब रंजीत बाइक नहीं रोका तो उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। रंजीत यादव ने गांव के ही नौ लोगों के खिलाफ कदवा थाने में लिखित आवेदन दिया है।

वहीं थानाध्यक्ष मोहम्मद नसीम अंसारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना की जानकारी मिलते ही सशस्त्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही अपराधी फरार हो गए। घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है। मामला जमीन विवाद का बताया जा रहा है। किसी पक्ष की ओर से देर शाम तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *