नवगछिया : तीन प्रखंडों में कांग्रेस के तीन वयोवृद्ध नेताओं का निधन हो गया है। इनमें नवगछिया के जितेन्द्र प्रसाद सिंह का मंगलवार की रात्रि लगभग 80 वर्ष की उम्र में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्व. सिंह नवगछिया के प्रखर जनसेवक व कांग्रेस के समर्पित नेता थे। नवगछिया के पूर्व एसपी सुशांत कुमार सरोज के बड़े मामा थे।

उनके निधन पर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के अलावा सुरेश भगत, अशोक सिंह, शीतल सिंह निषाद, पूर्व प्रधानाध्यापक वीरेंद्र नारायण सिंह, लाल बहादुर सिंह आदि ने भी श्रद्धांजलि दी है।

उधर सोमवार की रात पटना के अस्पताल में प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर पंचायत निवासी सह कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो.अशरद अली 46 वर्ष का निधन हो गया। उन्हें भी हार्टअटैक आया था। बुधवार को भागलपुर विधायक अजीत शर्मा व राधाकृष्ण सिंह शोक संतप्त परिवार से मिलने व सांत्वना देने बिहपुर पहुंचे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *