नवगछिया : 30 मार्च की सुबह घर से निकले खरीक थाना क्षेत्र के दादपुर निवासी विपिन यादव का 14 वर्षीय पुत्र राजकुमार का रविवार की देर शाम पुलिस ने महदत्तपुर और अंभो के बीच रेल ट्रेक किनारे शव बरामद किया है। लापता बालक की मां सोनी देवी ने रविवार को ही थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इसमें कहा था कि मेरा बड़ा बेटा राजकुमार सुबह करीब छह बजे निकला था जो देर शाम तक नहीं लौटा। कहा बेटा कुछ माह से बीमार चल रहा था, जिसका भागलपुर में इलाज चल रहा था। मुझे आशंका है कि मेरा बेटा मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहने के कारण कहीं दूर चला गया है। प्राथमिकी दर्ज कर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने जांच शुरू की।

देर शाम पुलिस को सूचना मिलने पर रेल ट्रैक के किनारे से शव बरामद कर पुलिस ने मृतक के परिजनों से पहचान करायी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से नवगछिया-टू-मानसी का टिकट का भी बरामद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हुई है। इधर, ग्रामीण गुलशन यादव समेत अन्य मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *