नवगछिया । कटिहार-बरौली रेल खंड के बीच राजधानी एक्सप्रेस में असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी की घटना का अंजाम दिया। यह घटना रेलखंड के स्नहा हॉल्ट के समीप हुई है। जहां पर बोगी संख्या बी 3, 4, 5 में कई जगह पर पत्थर मारने के कारण शीशे टूट गए हैं। लगातार पत्थरबाजी होने के कारण ट्रेन में चल रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

लोग भयाक्रांत हो गये कि अचानक लगातार पत्थर कहां से चल रहा है। घटना की सूचना ट्रेन में चल रहे आरपीएफ ने बरौनी स्टेशन पर दी। इसके बाद इसकी जांच खगड़िया आरपीएफ इंस्पेक्टर ने की। जहां पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। मालूम हो कि डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12423 अप राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर नवगछिया से खुली।

इसका अगला स्टॉपेज बरौनी जंक्शन था। लेकिन गाड़ी खुलने के बाद खगड़िया स्टेशन से आगे बढ़ते ही एक साथ कई लोगों के पत्थर फेके जाने से कई बोगी के सीसे से टूट गए। खगड़िया आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद हम लोग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर रहे हैं। खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *