नवगछिया । नवगछिया बाजार के हड़िया पट्टी में इन दिनों शराब की खरीद बिक्री के साथ-साथ शराब पीकर कुछ लोगों द्वारा हंगामा किये जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 179
शनिवार सुबह एक शराबी द्वारा हो हंगामा कर लोगों को तबाह किया गया। परेशान लोगों ने जब डायल 112 को फोन किया तो पुलिसवालों ने फोन नहीं उठाया।
वहीं इसी मोहल्ले के कुएं पर नवयुवकों द्वारा गांजा और स्मैक का धड़ल्ले से खेल चल रहा है। दिन भर स्मैक पीकर लड़के यहां हंगामा करते हैं। शनिवार को भी यहां लड़कों की भीड़ लगी थी। लोगों का कहना है कि टीओपी के पदाधिकारी भी मामले को जानकर नजरअंदाज करते हैं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
