नारायणपुर । प्रखंड के चकरामी बहियार गंगापार में मंगलवार की रात राजेश झा का कटा आठ कठ्ठे के गेहूं की फसल को हथियार के बल पर दौनी कराकर लूट लिया। बुधवार को भवानीपुर थाने में पीड़ित राजेश झा ने गांव के चार नामजद सहित अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 177
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित ने कहा कि अगर पुलिस में शिकायत की तो बचे जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।
📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
