नवगछिया : हाल के ट्रेन घटनाओं के बाद भी बिहार में रेल प्रशासन कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। एक बार फिर टूटी रेल पटरी पर रात भर ट्रेन दौड़ती रही और रेलवे प्रशासन चैन की नींद सोता रहा।

Whatsapp group Join

ताजा मामला एक बार फिर समस्तीपुर के विघापति धाम का है। मिली जानकारी के अनुसार हरपुर बोचहा के पास रेलवे हाल्ट पर पटरी टूटी हुई थी और रात भर इस पर ट्रेन गुजरती रही ।

 मालूम हो कि 3 दिन पहले भी इसी जगह सोनपुर रेल मंडल के हाजीपुर- बछवाड़ा रेलखंड के विघापतिधाम स्टेशन के समीप स्थित हरपुर बोचहा हाल्ट के पास मंगलवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया था।
 जहां टूटी हुई पटरी पर मंगलवार की रात राजधानी एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस, जनहित एक्सप्रेस, बलिया-सियालदह एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भगवान भरोसे ही दौड़ती रही थी।
 इससे पहले बिहार के खगड़िया जिले स्थित मानसी प्रखंड के बख्तियारपुर गांव में रेल पटरी टूटी हुई थी। लेकिन एक आम आदमी की सजगता की वजह से हजारों यात्रियों की जान बच गई थी। इस टूटे ट्रैक से डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस गुजरने वाली थी।
 अगर टूटी हुई पटरी से राजधानी गुजरती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन समय रहते रेलवे अधिकारियों को स्थानीय ग्रामीण सुशील ने सूचना दे दी। जिसकी वजह से हजारों यात्रिओं की जान बच गई थी ।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet