नवगछिया : मोबाइल पर अधिक देर तक किसी से बात करने से नाराज पति और उसके घरवालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं साक्ष्य मिटाने के लिए दरिंदों ने शव को जला भी दिया।

दिल दहलाने वाली यह घटना पूर्णिया के बीकोठी थाना क्षेत्र के मोकामा पटराहा गांव में 8 अप्रैल की है। मरने वाली की पहचान नवगछिया श्रीपुर गांव निवासी सुभाष राम की पुत्री करीना कुमारी (22) के रूप में हुई है।

घटना के बाद से करीना के ससुराल वाले फरार हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद बुधवार को करीना के मायके वाले श्रीपुर गांव से मोकमा पटराहा पहुंचे। मृतका के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ भतीजी की हत्या कर शव को जला देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीकोठी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की गोतनी ननकी देवी को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका के चाचा मनोज कुमार राम ने बताया कि बुधवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी भतीजी की गला दबा कर हत्या के बाद शव को गायब करने की नीयत से जला दिया गया है। इसके बाद हम उसकी ससुराल पहुंचे तो करीना वहां नहीं थी। ससुराल वाले भी घर छोड़कर फरार हैं। Share with facebook चाचा मनोज राम ने पुलिस को बताया कि करीना कुमारी की शादी करीब एक साल पहले 4 मई, 2023 को पटराहा पंचायत के वार्ड 8 स्थित मोकमा पटराहा गांव निवासी कालेश्वर राम के पुत्र मिंटू कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था। पति को पत्नी का मोबाइल से अधिक बात करना पसंद नहीं था।

फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। ग्रामीणों का मानना है कि हत्या की मुख्य वजह यही हो सकती है। बीकोठी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पटराहा पंचायत के वार्ड 8 स्थित मोकमा पटराहा गांव में नवविवाहिता की हत्या के बाद शव जलाने का आरोप लगाते हुए मृतका के चाचा ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। पीड़ित परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मृतका के गोतनी ननकी देवी, पति सिंटू राम को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *