नवगछिया : रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा की अमृत वर्षा का आयोजन बड़ी धूमधाम से घाट ठाकुरबाड़ी में किया जा रहा है जिसमें सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 21 विद्वानों द्वारा नवाह पारायण किया जाता है और रात्रि 7:00 से 10:00 तक प्रयागराज से आए स्वामी विनोदा नन्द सरस्वती महाराज एवं अन्य विद्वानों द्वारा संगीतमय राम कथा की गंगा बहती है
Total Downloads: 174
राम कथा के चौथे दिन स्वामी विनोदानंद सरस्वती ने कहा कथा रूपी गंगा में डुबकी लगाओगे तो तर जाओगे अगर पाप है तो भगवान की कथा अच्छी नहीं लगती कथा सुनने से हमारे अंदर के पाप धुल जाते हैं भगवान हर रूप में है किसी से कुछ करवा रहे हैं तो किसी से कुछ जो ठुकराए हुए को अपना ले उसे ठाकुर कहते हैं
जो भगवान का नाम जपता है वही सज्जन है भगवान सबका कल्याण करते हैं एक झोली में फूल भरे हैं एक झोली में कांटे भरे कोई कारण तो होगा ,तेरा गुण गाऊँ में सुबह शाम ओ मेरे भक्तों के राम ,तेरी अखियां है जादू भरी बिहारी में तो कब से खड़ी ,छाई बहार हंसते-हंसते आया सांवरिया सरकार हंसते-हंसते आदि भजनो पर खूब झूम रहे थे राम भक्त इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भगत , अध्यक्ष दिनेश सरार्फ, उपाध्यक्ष बनवारी लाल पंसारी , सचिव शिवनारायण जयसवाल , कोषाध्यक्ष शरवन केडिया , मिडिया प्रभारी अशोक केडिया लगे हुए हैं

