नवगछिया| नवगछिया और खगड़ा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सीडीपीओ चंचल कुमारी के साथ केंद्र संख्या 48 की सेविकाओं और स्थानीय महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया।

इस दौरान ग्रामीण महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता को लेकर रैली भी निकाली गई। सीडीपीओ ने बताया कि मतदान को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए मतदान आपका अधिकार है…,

छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान…, गर्व करें आपको मतदान का अधिकार है… नारे भी लगाए। मौके पर सेविका सोनी कुमारी, प्रभा कुमारी, प्रेमलता कुमारी, शर्मिला कुमारी, सरिता कुमारी, सोनी कुमारी समेत ग्रामीण महिलाएं थीं।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *