नवगछिया : भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट ताइक्वांडो फिटनेस अकादमी राजेंद्र कॉलोनी में रविवार को किया गया। टेस्ट के मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय रेफरी सह जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद थे।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 352
इस अवसर पर ताइक्वांडो संजय यादव, मुकेश भगत, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी विकास चौरसिया ने बताया कि उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बिहार ताइक्वांडो संघ से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
उत्तीर्ण खिलाड़ियों में रेड बेल्ट में अनन्या वात्सल्य, यशराज, ब्लू बेल्ट में केशव कुमार, देवा श्री, ब्लू बेल्ट में अभय कुमार, आस्था कुमारी और येलो बेल्ट में सनी कुमार व जानवीर कुमार थे।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
