नवगछिया । पटना से आ रहा बाथरूम सेट से लोड ट्रक मंगलवार की तड़के करीब पांच बजे खरीक थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित लगदाहा चौक (सर्विस रोड) के पास बेकाबू होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। मौके पर ही ट्रक चालक की मौत हो गई।
Total Downloads: 177
घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार व पीएसआई अमित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे। शव को ट्रक से बाहर निकाला। मृतक के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कौरिया गांव निवासी जयजयराम यादव के 29 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजन के आने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के पश्चात शव को परिजनों के सौंप दिया। आशंका है कि झपकी आने से दुर्घटना हुई। चालक पटना से सामना पहुंचाने भागलपुर जा रहा था।

