नवगछिया : निदेशक अधिवक्ता श्रीमती रीता कुमारी की उपस्थिति में विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी पी एन चौधरी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बच्चों को बताया। विद्यालय के निदेशक,संचालक, प्रशासक तथा सभी शिक्षकों की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

जिसमें नृत्य संगीत भाषण से बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सत्र 2023 – 24 के स्कूल टॉपर तथा क्लास टॉपर, एक्स्ट्रा एक्टिविटीज तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया गया।जूनियर सेक्शन से अभिनंदन और सीनियर सेक्शन से बादल स्कूल टॉपर की सूची में थे।

इसके अलावा , क्लास नर्सरी से क्लास 9th तक के क्लास टॉपर में रीतिका रोयल, अभिनंदन, आदित्य, लव, कुश, बादल,लक्ष्मी,अभिषेक,रितेश, आशीष , रूही रानी और रिची थी।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *