विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल के 26 पिलर की पाइलिंग पूरी कर ली गयी है। 40 पिलर बनने हैं। 14 पिलर पर काम बारिश के बाद नवंबर से शुरू कराने की योजना है। नदी की मुख्य धारा में अभी चार पिलर का काम चल रहा है।

पाइलिंग के बाद बेस तैयार कर लिया गया है। इसमें हर पिलर की ड्राइंग दूसरे से भिन्न होगी। ऐसा नदी की गहराई व बाढ़ को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। सेतु का निर्माण दोनों छोर से हो रहा है। नवगछिया की ओर गैंट्री क्रेन लगाया गया है। इसकी मदद से यार्ड में ही सेगमेंट का काम होता है। बरारी में आईटीआई मैदान में गैंट्री क्रेन लगाने के लिए काम चल रहा है।

निर्माण एजेंसी ने नवगछिया की ओर दूसरा यार्ड बना लिया है। यहां गैंट्री क्रेन के साथ कई मशीनें लगाई गयी हैं। सेतु के लिए 100 मीटर लंबे सेगमेंट बनने हैं। एक्सट्रा डोज केबल के आधार पर पुल के सेगमेंट तैयार किए जाने हैं। नवगछिया की ओर 12 और बरारी की ओर 14 पिलर का काम कराया जा रहा है। इंजीनियरों ने बताया कि पाइलिंग और वेल का निर्माण हो गया है।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *