नवगछिया | नारायणपुर भवानीपुर से अपने घर खरीक चोरहर टोटो से लौट रही सुलोचना देवी की ट्रक के टायर फटने से मौत हो गई। चोरहार निवासी अर्जुन पंडित की पत्नी सुलोचना देवी (50) भवानीपुर से वापस घर लौट रही थी।
📲 Download Naugachia News App
Total Downloads: 176
तभी बिहपुर के पास उनकी टोटो के बगल से गुजर रहे ट्रक का टायर फट गया। अचानक तेज आवाज होने से सुलोचना टोटो से गिरकर घायल हो गईं।
चालक व सवार महिला को लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां से चिकित्सक रेफर कर दिया। परिजन सुलोचना को लेकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सुलोचना मृत घोषित कर दिया।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →
