भागलपुर। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल अमृता पांडे की आत्महत्या पीछे की कहानी की सिरा पुलिस अभी खोज रही है। डिप्रेशन के कारण आत्महत्या करना पुलिस के गले नहीं उतर रही है।

इसकी वजह भी है, कुछ साल पहले अमृता और उसके पति चंद्रमणि की निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। उस समय पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था, लेकिन उस समय भी अमृता डिप्रेशन में नहीं थी। फिर ऐसा क्या हो गया जो अमृता को आत्महत्या करना पड़ा। कई सवाल है, जिसकी तफ्तीश पुलिस को करनी है।

सूचना है कि आत्महत्या के तीन दिन पहले अमृता ने अपने ग्रुप के साथ शहर की एक पार्टी में जमकर डांस किया था। कार्यक्रम के दौरान उसके पति भी मौजूद थे। पति पत्नी के बीच किसी प्रकार के मनमुटाव जैसी बात भी नहीं दिखी थी। दोनोंं ने साथ खाना भी खाया था।

दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि अमृता का अपनी दो बहनों और मुंह बोले भाई के साथ पारिवारिक विवाद भी चल रहा था। अन्य एक बड़ी बहन से उसके रिश्ते अच्छे थे। एक बड़ी बहन की बेटी भी अमृता के साथ मुबंई में रहती थी।

साथ ही पुलिस तफ्तीश में यह भी पता चला है कि अमृता ने पांच साल पहले रामकृष्ण बजरंगी फिल्म मशहूर अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत के साथ की थी उसके बाद से कोई बड़ी फिल्म नहीं मिली थी। जिसकी वजह से परेशान जरूर थी लेकिन डिप्रेशन में नहीं थी।

सूचना है कि अमृता अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत के संपर्क में थी, ताकि फिल्म में कोई काम मिल सके। अमृता के ग्रुप के एक साथी ने बताया कि शादी में प्रिंस सिंह राजपूत भी थे।

खैर, तमाम सवाल के जवाब पुलिस को खोजने है। फिलहाल जोगसर पुलिस अमृता के फ्लैट के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज की जांच कर रही है। ताकि आत्महत्या की सही कहानी की जानकारी हो सके।

📲 Naugachia News WhatsApp Group Join करें
Join Now →

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *